भरथना का सरोजनी रोड़ और गलियां गंगा नदी में हुई तब्दील - Sunshine samay सनशाइन समय

भरथना का सरोजनी रोड़ और गलियां गंगा नदी में हुई तब्दील

भरथना का सरोजनी रोड़ और गलियां गंगा नदी में हुई तब्दील जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● नगर पालिका परिषद प्रशासन भरथना की खुली पोल, ● नाला-नालियां हुई चौक सड़क गलियों में भरा लबालब पानी, ● सड़कों को नदी बना देख वाशिन्दों को घरों में होना पड़ा कैद, ● पहली बरसात में गली सड़कें बरसाती पानी से हुई लबालब,
भरथना नगर पालिका की समुचित साफ-सफाई ठेकों पर नाला नालियों की उच्चय सफाई आदि व्यवस्थाओं की बुधवार को उस समय पोल खुल गई जब बर्षा ऋतु की पहली ही बरसात में नगर के प्रमुख मार्ग सरोजनी रोड़ इलाको के नाला नालियां चौक होने के कारण सड़क और यहां की गलियां बरसाती और घरों के गन्दे पानी भर जाने से लबालब हो गईं। आपको बतादें जो तस्बीरें हम आपको दिखा रहे है वह तस्बीरें किसी मीडिया कर्मी या मीडिया फोटोग्राफर ने नही खीचीं है,बल्कि इसी गली मोहल्ले के वाशिन्दों ने खिंच कर हमारे रिपोर्टर को उपलब्द कराई गई हैं। मजे की बात यह है कि पालिका प्रसाशन बरसात शुरू होने से पहले नाला नालियों की उच्चय साफ-सफाई करने के नाम पर एक मोटी रकम बाला प्रस्ताव पास कर कुंडली मार कर डकार नही लेता है और ऊपर से अपनी पीठ थप-थपाने के लिए खोखले दावे कर बैठता है। जबकि प्रत्यक्ष प्रमाण जनता के सामने सरोजनी रोड़ और उसके आस-पास की गलियां गंगा में तब्दील दिखाई दे रहा है। सड़क और गलियों में भरा बरसाती पानी को देख सबसे पहले यहां के वाशिन्दों ने अपने अपने छोटे छोटे और मासूम बच्चों को घरों में ऊंचे स्थानों पर सुरक्षित कर खुद को भी घरों में कैद होना पड़ा है। आखिर नगर में उतपन्न हुई इस समस्या की जांच कौन करेगा ? क्या वतर्मान भाजपा सरकार का कोई नेता इस घटना की जांच कराने की हिम्मत जुटा पायेगा ?
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url