जानलेवा धमकी से भयभीत गरीब ग्रामीण ने गांव से किया पलायन - Sunshine samay सनशाइन समय

जानलेवा धमकी से भयभीत गरीब ग्रामीण ने गांव से किया पलायन

जानलेवा धमकी से भयभीत गरीब ग्रामीण ने गांव से किया पलायन जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● भरथना कोतवाली के गांव नगला चित्त की घटना, ● झौपड़ी को पक्का बनाने की आहट पर दबंगों ने दी धमकी, ● गरीब ने अपनी पुत्रियों और पत्नी लेकर किया गांव से पलायन, ● पुलिस ने गरीब पीड़ित के प्रार्थना पत्रों पर नही दिया ध्यान, भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला चित्त वाहरपुरा से एक गरीब ग्रामीण परिवार को अपनी तीन नाबालिग पुत्रियों और पत्नी समेत घर का जरूरी सामान समेट कर गांव से सिर्फ इस लिए पलायन करना पड़ गया जब गांव के दबंगों की जानलेवा धमकियों से भयभीत होना पड़ गया। हालांकि ग्राम नगला चित्त वाहरपुरा के पीड़ित गरीब यशवीर सिंह ने उक्त घटना से भरथना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र सौंप कर न्याय पाने की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस के कोई ध्यान नही देने के कारण एक गरीब परिवार को गांव से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है। अब देखना होगा कि भरथना पुलिस और शासन प्रशासन पलायन करने बाले गरीब परिवार को पुनः उसके गांव में कब तक स्थापित कर उसे कैसी सुरक्षा प्रदान करेगी?
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url