पात्रों को नहीं मिला आवास खुले आसमान में रहने को मजबूर
पात्र व्यक्ति को भी नही मिला आवास
सनशाइन समय सीतापुर पहला सरकार में तो छत विहीन गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिए जा रहे है लेकिन चुन्नीलाल कुम्हार ग्राम भगवंत पुर के रहने वाले है जो भूमिहीन गरीब व्यकित है मिट्टी के खिलौने बनाकर बाजार मेलो में बेच कर अपना गुजारा करते है। लेकिन कोरोना के चलते मेला बाजार बंद होने के कारण जीवन यापन बहुत कठिन हो गया है।और कच्ची दीवार पर रखी टीन के नीचे रह रहे है जो किसी अनहोनी को दावत दी रही है क्षेत्र में इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी है।लेकिन किसी का ध्यान इनकी ओर नही जा रहा है इन्होंने कई बार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से मिले भी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई ।
