खण्ड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में मिली शाबासी - Sunshine samay सनशाइन समय

खण्ड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में मिली शाबासी

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती।खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कम्पोजिट विद्यालय पचमोहनी विकास क्षेत्र सल्टौआ का औचक निरीक्षण किया,विद्यालय स्टाफ द्वारा मुहल्ला क्लास चलाया जा रहा था,गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी जा रही थी जिसे देखकर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त किया,प्रधानाध्यापिका सत्या पाण्डेय सहित पूरे स्टॉफ को शाबासी मिली,उल्लेखनीय है कि कोविड-19  के कारण विद्यालय बन्द चल रहे हैं मोहल्ला क्लास में बच्चों को बुलाकर उन्हें शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।

     खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल के कुशल पर्यवेक्षण में बच्चों को उनके रुचि के अनुसार पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप के मध्यम से पूरे  जनपद में बच्चों को मुहल्ला क्लास के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है, शिक्षक मनीष मेहंदीरत्ता,तूलिका,अनिता,नीतू सिंह,अरुण दुबे,नेहा सिंह,अनीताचौधरी,रंजना,

राज कुमारी,उर्मिला मौजूद रहीं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url