ओबीसी और Ews कोटे में आरक्षण मिलने पर मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार - Sunshine samay सनशाइन समय

ओबीसी और Ews कोटे में आरक्षण मिलने पर मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती।केंद्र सरकार द्वारा एमबीबीएस और बीडीएस कोटे में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए दिए गए आरक्षण के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आज गनेशपुर मंडल महामंत्री ओमकार चौधरी के नेतृत्व में हरदिया चौराहे पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया ।

इस दौरान मंडल महामंत्री ओमकार चौधरी ने कहा कि नीट में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को 10 प्रतिशत आरक्षण देना मोदी सरकार का बहुत ही ऐतिहासिक और सराहनीय फैसला है ।

इस दौरान स्थानीय व्यापारी सुनील चौधरी ने कहा कि सरकार का यह फैसला पिछड़े वर्ग के लिए राहत भरा है इस आदेश से अधिसंख्य आबादी को चिकित्सा शिक्षा और सेवा में प्रतिभाग का बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेगा ।

शिव सरन चौरसिया ने कहा कि यह फैसला देश की आधी से ज्यादा आबादी के साथ सामाजिक न्याय का प्रतीक है जिसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं ।

इस दौरान जितेंद्र चौधरी, सुधांशु वर्मा, विवेक गुप्ता, चंदन चौधरी, ध्यान चंद ठाकुर, राम ललित, गिरजेश, जितेंद्र साहनी, पवन मौर्या आदि मौजूद लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url