दहेज हत्या के मुकदमे से मां बेटे बरी - Sunshine samay सनशाइन समय

दहेज हत्या के मुकदमे से मां बेटे बरी


अशोक शुक्ल की रिपोर्ट 

सुलतानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लपटा में छह साल पूर्व सीता देवी की दहेज हत्या में आरोपी मां बेटे को साक्ष्य के अभाव में सेशन जज संतोष राय ने बरी कर दिया है।
करौंदीकला थाना क्षेत्र के हिंदुआबाद निवासी राम सेवक यादव की पुत्री सीता देवी की शादी 13 मई 2013 को शाहपुर लपटा निवासी शीतला प्रसाद यादव के साथ हुई थी। बचाव पक्ष के वकील अरविन्द सिंह राजा के मुताबिक सीता देवी की मौत के मामले में उसके पिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग कर सीता को प्रताड़ित करने व एक जून 2015 को जलाकर उसकी हत्या करने के आरोप के मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट में मुकदमे के दौरान गवाहों ने एक दूसरे के विरोधाभासी बयान दर्ज कराया। आरोपित पति शीतला व सास प्रमिला पर दहेज हत्या का आरोप साबित नहीं हो सका।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url