भूत पूर्व प्रधान भोगी लाल पर ग्राम पंचायत की जनता ने लगाए छल-कपट से धन वसूलने का आरोप - Sunshine samay सनशाइन समय

भूत पूर्व प्रधान भोगी लाल पर ग्राम पंचायत की जनता ने लगाए छल-कपट से धन वसूलने का आरोप

ब्लाक- महेवा, ग्राम पंचायत पृथ्वी रामपुर


भूत पूर्व प्रधान भोगी लाल पर ग्राम पंचायत की जनता ने लगाए छल-कपट से धन वसूलने  का आरोप

बिस्तार- ग्राम पंचायत पृथ्वी रामपुर के भूतपूर्व प्रधान भोगीलाल पर गांव के लोगों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है पृथ्वी रामपुर की ही  निवासिनी ज्ञान देवी ने बताया कि प्रधान भोगीलाल के द्वारा मुझे और मेरे पति को यह आश्वासन दिया गया था ₹10 हजार पहले दे दो तो आप का प्रधानमंत्री आवास मैं करवा दूंगा, बेहद गरीब एवं भोली भाली ज्ञान देवी व उनके स्वर्गीय पति प्रधान भोगीलाल की बातों मैं आ गए थे, अपने खेत कोई अन्य के पास गिरमी रख कर, मेरे स्वर्गीय पति गोरेलाल ने मेरे सामने  प्रधानमंत्री आवास प्राप्त करने के संबंध में ₹10 हजार रुपया भूतपूर्व प्रधान भोगीलाल को दिए थे, प्रधानी का पूरा 5 साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद बूढी विधवा ज्ञान देवी को आवास नहीं दिलवा पाए, इतना ही नहीं गांव के भोले भाले लोगों को प्रधान भोगीलाल के द्वारा मीटिंग कर गांव के सैकड़ों लोगों से दो-दो हजार रुपया  प्रधानमंत्री आवास के नाम से भी लिए गए थे, वही कुछ लोगों से दस-दस हजार रुपए भी रिश्वत के तौर पर एडवांस में भी जमा करा लिए  थे, एवं भोली भाली जनता से छल कपट कर, विश्वास में लाने के संदर्भ में ग्राम पंचायत पृथ्वी रामपुर के पंचायत भवन की दीवाल पर जिन लोगों ने रुपया दिया था, उन सभी का नाम  पेंटर के द्वारा लिखवा  भी दिए गए हैं भूतपूर्व प्रधान के कार्यकाल को गुजर जाने के बाद गांव के लोगों की प्रधानमंत्री आवास को लेकर उम्मीद भी खत्म हो चुकी है अब वह सभी लोग भूतपूर्व प्रधान से आवास के नाम पर लिए गए रुपयों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं इसी संदर्भ में गांव के लोगों ने प्रार्थना पत्र  लिखकर थाना बकेवर में दिया है


क्या भूतपूर्व प्रधान भोगीलाल भ्रष्टाचारी है या ब्लाक महेवा से अन्य अधिकारी भी लिप्त हैं, जांच का विषय है


ग्राम पंचायत पृथ्वी रामपुर के नई प्रधान अनीता यादव के पति देवेंद्र यादव ने बताया कि जो कार्य ग्राम पंचायत में अधूरे पड़े हुए हैं या जिनकी शुरुआत भी नहीं हुई है, उन कार्यों का पैसा भी भूतपूर्व प्रधान भोगीलाल व सचिव प्रवीन कुमार एडीओ वीडियो व डीपीआरओ की मिलीभगत से ग्राम पंचायत का पैसा बड़ी तादाद मैं निकाला गया है, वही कुछ कार्यों के पैसों को निकालने के लिए वर्तमान प्रधान पति देवेंद्र यादव ने बताया ब्लॉक लेवल  के अधिकारी व डीपीआरओ इटावा के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है,शाक्क्ष के तौर पर ग्राम पंचायत से जुड़े उच्च अधिकारियों की कॉल रिकॉर्डिंग भी मेरे पास मौजूद है, प्रधान पति देवेंद्र यादव का कहना है, कि जो कार्य ग्राम पंचायत में हुए ही नहीं उन कार्यों का रुपया कैसे निकाला गया जिस की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, इतना ही नहीं प्रत्येक ग्राम पंचायत में महिलाओं के सफाई समूह अध्यक्ष बाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी गई है पृथ्वी रामपुर में बाल्मीकि समाज का घर सैकड़ों वर्ष पुराना है लेकिन सूत्र बताते हैं कि भूतपूर्व प्रधान भोगीलाल ने एफिडेविट बनवा कर ब्लॉक महेवा में जमा किया था, कि ग्राम पंचायत पृथ्वी रामपुर में कोई भी बाल्मीकि परिवार का घर नहीं है लेकिन भूतपूर्व प्रधान भोगीलाल ने प्रपत्रों में फेरबदल कर अपनी ही पुत्र वधू के नाम सफाई समूह अध्यक्ष  बनवा कर समूह के रुपयों का भी  गमन किया है, ग्राम पंचायत की सफाई करने वाली महिला ने स्वयं को रुपया व अधिकार प्राप्त ना होने के बारे में कई बार ब्लॉक महेवा के अधिकारियों को लिखित व मौखिक अवगत कराया है, लेकिन अधिकारी गण शासन की मंशा के अनुरूप ना कार्य करते हुए भूतपूर्व प्रधान भोगीलाल की मंशा के अनुरूप कार्य करते आए हैं, ग्राम पंचायत पृथ्वी रामपुर के लोगों से छल कपट कर के लिए गए रुपयों को भूतपूर्व प्रधान से वापस कराए जाने के संबंध मैं एवं ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करवाए जाने के संबंध  में वर्तमान प्रधान अनीता यादव पत्नी देवेंद्र यादव ने जिलाधिकारी महोदय इटावा को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है अब देखना यह होगा गरीब बेबस बिधवा ज्ञान देवी समेत तमाम लोगों के रुपए वापस जिला प्रशासन कब करवाएगा एवं दोषी व भ्रष्टाचारी भूतपूर्व प्रधान भोगीलाल को किए गए कृत्य की क्या सजा मिलती है, इस संदर्भ में वर्तमान प्रधान अनीता यादव पत्नी देवेंद्र यादव ने   जिलाधिकारी महोदया को प्रार्थना पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच करवा कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है |

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url