बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये अधिकारी- डीएम - Sunshine samay सनशाइन समय

बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये अधिकारी- डीएम

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती । बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड को निर्देश दिया है कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये तथा लोकल फाल्ट को तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होने नगरीय क्षेत्र के अन्तर्गत नालियों की सफाई, चूने का छिड़काव एंव साफ-सफाई सुनिश्चित कराने हेतु समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया। 

उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के अन्तर्गत नालियों की सफाई, चूने का छिड़काव एंव साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url