15,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त रामकुमार गुप्ता को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार
रिपोर्ट जितेंद्र कुमार सनशाइन समय
बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती बृजेन्द्र प्रसाद पटेल के नेतृत्व में उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना पुरानी बस्ती पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बंधित रुपये 15,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त अभियुक्त रामकुमार गुप्ता पुत्र मेवालाल गुप्ता निवासी सुर्तीहट्टा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती हा0मु0 नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को आज मोहल्ला नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।