रायबरेली पुलिस ने 8 अगस्त को हुई लूट का किया खुलासा तीन अपराधी माल समेत गिरफ्तार।।
आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ में टेक्नीशियन का काम करने वाला अनुराग वर्मा पुत्र रामस्वरूप वर्मा निवासी पूरे खाले पोस्ट बथुआ खास थाना गुरबक्श गंज बस द्वारा रात्रि लगभग 10:00 बजे घर जा रहा था, अचानक उसे रायबरेली से एक फोन आ गया और वह बस से बछरावां में उतर गया, फोन करने वाले ने उससे कहा था कि, वह मोटरसाइकिल से उसे लेने के लिए आ रहा है। वह पैदल चलता रहे, रास्ते में वह उसे मिलेगा। फोन कर्ता की बात पर विश्वास करके अनुराग वर्मा पैदल ही चल पड़ा। जैसे ही वह रायबरेली रोड स्थित एसजेएस स्कूल के पास पहुंचा, तभी सड़क पर खड़े तीन बदमाशों ने उसका बैग जिसमें लैपटॉप, एटीएम, आधार कार्ड व मोबाइल रखा हुआ था छीन लिया गया। भुक्तभोगी ने थाने में एफ आई आर दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस अपराधियों की खोज में लगी हुई थी। इसी बीच विगत दिन शेरी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को तीन व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिले, जिनको थाने में लाकर पूछताछ की गई, उसमें एक ने अपना नाम अजय उर्फ सुदामा उर्फ पंडित पुत्र काशी प्रसाद, दूसरे ने धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र गुरुप्रसाद तथा तीसरे ने भीम सिंह पुत्र चंद्र भूषण सिंह बताया। तीनों अपराधी पूरे तिवारी मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला थाना महराजगंज के रहने वाले हैं। तीनों अपराधियों ने पुलिस को चकमा देने का बहुत प्रयास किया गया, परंतु उनकी एक भी नहीं चली और अंत में उन्होंने लूट करना स्वीकार किया, तथा पूरा सामान पुलिस को सौंपा। मामले में पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
