जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन - Sunshine samay सनशाइन समय

जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती । समाजवादी पार्टी नेता वृजेश मिश्र के संयोजन में मंगलवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, चन्द्रिका यादव, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ आदि के साथ एडीएम को ज्ञापन देकर जिला अस्पताल से प्लास्टिक काम्पलेक्स एवं नारंग रोड़ तक की जर्जर और खतरनाक हो चुकी सड़क का शीघ्र निर्माण कराये जाने की मांग किया।

ज्ञापन सौंपते हुये वृजेश मिश्र ने बताया कि जिला अस्पताल से प्लास्टिक काम्पलेक्स एवं नारंग रोड़ तक की मुख्य सड़क जर्जर और खतरनाक हो चुकी है। विशेषकर बरसात के मौसम में सड़क पर चलना मुश्किल है और आये दिन दुर्घटनायें हो रही है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होने चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण न कराया गया तो सपा आन्दोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से श्याममणि यादव, प्रदीप यादव, सुरेन्द्र यादव, राजाराम मुंशी, विजय गौतम, रामनाथ प्रजापति, रामदीन यादव, कल्लू पाण्डेय, मुकेश यादव आदि शामिल रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url