बरसात में गिरी गरीब की कच्ची छत-मलबे में दबकर मेमने की हुई मौत - Sunshine samay सनशाइन समय

बरसात में गिरी गरीब की कच्ची छत-मलबे में दबकर मेमने की हुई मौत

 बरसात में गिरी गरीब की कच्ची छत-मलबे में दबकर मेमने की हुई मौत

जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,

● परिजन दुर्घटना ग्रस्त होने से बालबाल बचे,मलवे में दबा गृहस्थी का सामान,गांव में मंचा हाहाकार, 

भरथना विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बीते कई दिनों से ही रही झमाझम बरसात के चलते ग्राम पालीखुर्द में जाकिर अली पुत्र मोहम्मद आविद अली के कच्चे बने घर के कमरे की छत दिन दोपहर भरभरा कर जमीदोष हो गई।मलवे में कमरे में रखा गृहस्थी का सारा सामान दब कर नष्ट ही गया। पीड़ित ग्रहस्वामी जाकिर अली ने बताया गरीबी के चलते वह अभी तक अपनी छत पक्की नही करा सका था। घटना के दौरान उसके परिजन कमरे के वाहर छप्पत में बैठे हुए थे। पीड़ित के अनुसार उक्त घटना यदि रात्रि के अंधेरे में घटित हुई होती तो कमरे में सोते समय केई परिजनों की कमरा में ही कब्रगाह बन जाती। पीड़ित ने बताया कि छत के मलबे कमरे में बंधे बकरी के एक मेमने समेत सिलाई मशीन कपड़े आदि गृहस्थी का सारा सामान दब कर नष्ट हो गया है। क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि बन्टू यादव ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने के सिफारिश की है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url