शटर तोड़कर किराने की दुकान मे चोरी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार,सीसीटीवी कैमरा व चोरी का माल बरामद - Sunshine samay सनशाइन समय

शटर तोड़कर किराने की दुकान मे चोरी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार,सीसीटीवी कैमरा व चोरी का माल बरामद

 


सनशाइन समय बस्ती

बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकान्त मिश्र मय पुलिस फोर्स द्वारा द्वारा शटर तोड़कर किराने की दुकान मे चोरी करने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0232/2021 धारा 457/380/411 भा0द0सं0से सम्बंधित वांछित अभियुक्त अंशु श्रीवास्तव पुत्र दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव निवासी ग्राम पड़ियापार खास थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती वर्तमान पता ब्लाक रोड़ रौता चौराहा, चौधरी निवास वाटर युनिवर्सल थाना कोतवाली जनपद बस्ती को मुखबिर ख़ास की सूचना पर चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url