गाँजा विक्री करते हुये दो अभियुक्त गिरफ्तार 27 किलो नाजायज गाँजा व विक्री के 2016 रूपया बरामद - Sunshine samay सनशाइन समय

गाँजा विक्री करते हुये दो अभियुक्त गिरफ्तार 27 किलो नाजायज गाँजा व विक्री के 2016 रूपया बरामद

 


रिपोर्ट /जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।पुलिस अधीक्ष आशीष श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान एवं आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकान्त मिश्र मय पुलिस फोर्स द्वारा बहदग्राम जिगिना से नाजायज गाँजा विक्री करते हुय सुमित्रा देवी पत्नी स्व0 रामवेलास निवासी जिगिना थाना कोतवालीअभियुक्त अमित कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी गिदही खुर्द थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया।जिनके कब्जे से कुल 27 किलो गाँजा बरामद किया गया । फर्द बरामदगी के आधार पर NDPS Act बनाम सुमित्रा देवी पत्नी स्व,रामवेलास निवासी जिगिना थाना कोतवाली कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया तथा अमित कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी गिदही खुर्द थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के विरूद्ध मुकदमा दर्ज दर्ज कर दोनों को न्यायालय रवाना किया गया।सुमित्रा देवी के कब्जे से 22 किलो 800 ग्राम नाजायज गाँजा व गाँजा विक्री के 1510 रूपया व खाली पन्नी तथा अभियुक्त अमित कुमार के कब्जे से 4 किलो 200 ग्राम नाजायज गाँजा व गाँजा विक्री के 506 रूपया कुल बरामद माल 27 किलो नाजायज गाँजा व 2016 रूपया बरामद किया गया। सुमित्रा देवी के ऊपर कई मुकदमे बस्ती थाना कोतवाली में दर्ज हैं इनका अपराधिक इतिहास रहा है नशे के कारोबारी में कई बार गिरफ्तारी हुई कई बार मुकदमे हुए जेल से छूट कर आने के बाद फिर उसी कारोबार में लिप्त हो जाती है।आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकान्त मिश्र मय फोर्स के क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अभियुक्त उपरोक्तगणो को अवैध गाँजा विक्री करते समय पकड़ा गया । अभियुक्ता सुमित्रा के कब्जे से 22 किलो 800 ग्राम एवं अभियुक्त अमित कुमार उपरोक्त के कब्जे से 4  किलो 200 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया । विक्री के 2016 रूपया व 2 अदद मोबाइल व गाँजा की पुड़ियाँ 202 एवं खाली पन्नी बरामद किया गया ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url