विरोध प्रदर्शन-कांग्रेसी 9 अगस्त को भरथना में निकालेंगे पदयात्रा - Sunshine samay सनशाइन समय

विरोध प्रदर्शन-कांग्रेसी 9 अगस्त को भरथना में निकालेंगे पदयात्रा

 विरोध प्रदर्शन-कांग्रेसी 9 अगस्त को भरथना में निकालेंगे पदयात्रा

● प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ने पदयात्रा को सफल बनाने की गई अपील, 

जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कल सोमवार 9 अगस्त को भरथना विधानसभा स्तर पर कस्बा भरथना में कांग्रेसियों द्वारा पदयात्रा निकाली जायेगी। 

उक्त पदयात्रा की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुखराम सिंह सिन्धी ने देते हुए बताया कि कल सोमवार 9 अगस्त को दोपहर 11 बजे से पुराना भरथना स्थित कृषि उत्पादन मण्डी समिति मोड़ तिराहे से शुभारम्भ होगा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पदयात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गो पर भ्रमण करेगी। पदयात्रा का बालूगंज स्थित शहीद चन्द्रशेखर पार्क पर पदयात्रा व विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित कर समापन होगा। कांग्रेसी नेता श्री सिंधी ने अपील करते हुए कहा है कि विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पाधिकारियों व सदस्यों व सम्बंधित विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्यासी समर्थक उक्त पदयात्रा विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में समय से सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनायें।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url