नेशनल हाईवे के किनारे 32 वर्षीय युवक अचेतावस्था मे मिला इलाज के दौरान हुई मौत
रिपोर्ट / जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती। थाना छावनी क्षेत्र के अंतर्गत शंकरपुर गांव के करीब नहर पुलिया पास एक 32 वर्षीय युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंचे विक्रमजोत पुलिस चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने युवक को अचेतावस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया जहां स्थित को गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिये रेफर कर दिया स्वास्थ्य कर्मी जब तक उसे एम्बुलेंस तक पहुंचाते उसकी मौत चुकी थी। चौकी प्रभारी विक्रमजोत मनीष जायसवाल ने बताया कि सुबह शंकरपुर गांव के पास नहर किनारे एक अज्ञात युवक के शव की सूचना पर पहुंचकर उसको देखा तो वह अचेत था उसी अवस्था में उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां उपचार के बाद रेफर प्रक्रिया के दौरान एम्बुलेंस तक पहुंचते ही उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान करायी जा रही है। आसपास के लोगो का कहना है कि यह युवक यहाँ का निवासी नही है वही चिकित्सको का कहना है कि युवक के बाए पैर की एडी मे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया होगा वंहा नीलापन का निशान बना है। जबकि पूरे शरीर मे कही चोट या घाव का निशान नही है खबर लिखे जाने तक अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है
