आईजी ने रुधौली थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किए - Sunshine samay सनशाइन समय

आईजी ने रुधौली थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किए

 


रिपोर्ट / जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र अनिल कुमार राय शनिवार को थाना रुधौली में आयोजित थाना समाधान दिवस पहुंचे।आईजी ने एसडीएम रुधौली व अपर पुलिस अधीक्षक के साथ फरियादियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को मौके पर सुना तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।आईजी ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतें का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये इस दौरान आईजी ने  समस्त पुलिस एवं राजस्व अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में जमीनी विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व टीम के साथ ही पुलिस निस्तारण के लिए मौके पर जाए। साथ ही आगामी त्यौहारों के मद्देनजर विवादास्पद और आपराधिक प्रवित्ति के लोगों के खिलाफ प्रभावी तरीके से निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नहीं होगी। उन्होनें वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के बाबत स्वयं दूरभाष पर शिकायतकर्ताओसे बात कर उनका सत्यापन कर जानकारी ली कि वह शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता से सहमत है।उन्होंने यह भी कहा कि सभी शिकायतकर्ता अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में मोबाइल नम्बर का अवश्य उल्लेख करे। जिससे की शिकायत निस्तारण में सहूलियत मिल सके साथ ही प्रभारी निरीक्षक रुधौली को जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url