सर्विलांस सेल द्वारा अलग-अलग कम्पनियों के गुमशुदा 62 मोबाइलों को किया बरामद - Sunshine samay सनशाइन समय

सर्विलांस सेल द्वारा अलग-अलग कम्पनियों के गुमशुदा 62 मोबाइलों को किया बरामद

 

अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख छियालिस हजार नौ सौ तीस रुपए हैं

रिपोर्ट /जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा गुमशुदा मोबाइलों को बरामद करने हेतु प्रभारी सर्विलांस सेल को निर्देशित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल विजय कुमार सिंह व उनकी टीम का जनार्दन प्रजापति, का मोहम्मद हिन्दे आजाद, का0 सतेन्द्र सिंह, का जितेन्द्र यादव, का संतोष यादव, का दीपक कुमार, का विक्रम सिंह,का विजय यादव, म का प्रीती राय, म का प्रतिभा यादव ओ पी हरिशंकर सिंह सर्विलांस सेल के अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के गुमशुदा 62 मोबाइलों को जिनकी अनुमानित कीमत आठ लाख छियालिस हजार नौ सौ तीस रुपये है इनको सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किया गया।आज पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में मोबाइल स्वामियों को मोबाइल सुपुर्द किया गया ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url