मैसेज भेज कर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश सरगना भी हुआ गिरफ्तार
भट्ठा मालिकों व पेट्रोलपम्प मालिको को बनाते थे अपना शिकार तीन ठग हुए बेनकाब
रिपोर्ट /जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती। थानाध्यक्ष कलवारी अरविन्द कुमार शाही, प्रभारी साइबर सेल उ0नि0 मज़हर खान व सर्विलान्स सेल की संयुक्त टीम द्वारा आज भट्ठा मालिकों व पेट्रोलपम्प मालिकों को अपनी मोबाइल से बैंक का कूटरचित संदेश भेजकर भेजकर करोड़ो रूपयों की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के सरगना सहित 3 अभियुक्तों को थाना कलवारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अगौना के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया
घटना ग्राम खेमऊपुर में एखलाख रूपए के राज करने के बाद पुलिस आई हरकत में ईंट के भट्ठे पर एक व्यक्ति जाकर भट्ठा मालिक से अपने आप को ठेकेदार बताकर बस्ती जेल में काम कराने की बात कहकर 35 ट्राली ईंट भेजवाने की बात की और उनके मोबाइल पर अपने मोबाइल से फर्जी व कूटरचित मैसेज तैयार कर रुपये 6,97,000 के तीन फर्जी मैसेज भेज दिया । जिसको देखकर उन्हे विश्वास हो गया और उसके अगले दिन उस व्यक्ति ने अपने मोबाइल नम्बर से फोन करके एखलाख को बताया कि मै एक आदमी भेज रहा हूँ जिसका नाम संजय कोरी है जिसे दो लाख रूपया नगद दे दीजियेगा एवं शेष रूपयों का ईंट बस्ती भेजवा दीजियेगा। संजय कोरी जो उसका साथी है, एखलाख के भट्ठे पर ग्राम खेमउपुर में गया और दो लाख रूपया लेक्र चला गया, जिसके आधार पर थाना कलवारी मे धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406 अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही थानाध्यक्ष कलवारी जनपद बस्ती द्वारा की जा रही थी।आशोक सिंह पुत्र स्0 नागेश्वर सिंह के लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन नामक पेट्रोल पंप जो कुदरहा थाना लालंगज बस्ती में है, पर एक व्यक्ति सायं को आया और अपना नाम मनोज तिवारी बताया और अपने आप को एक ट्रांसपोर्टर बताया और अपने ट्रको ट्रेलरो में तेल लेने की इच्छा जाहिर की एवं पैसा एडवान्स में देने की बात करके एकाउन्ट नंबर लेकर यह कह कर चला गया की कल पैसा ट्रान्सफर करने के बाद हमारी ट्रके आयेंगी और अगले दिन शनीवार को उसने एक मैसेज एडिट करके रुपये 1,99,999 क्रेडिट का मैसेज उनके मोबाइल पर अपने मोबाइल से भेजा गया।मैसेज आने के आधे घन्टे बाद उस व्यक्ति का फोन आया कि मझे रुपये की सख्त जरुरत है, मुझे तत्काल रुपये 90,000 नगद दे दीजिए मै अपने आदमी को भेज रहा हूँ इस प्रकार उस व्यक्ति द्वारा पेट्रोल पंप मालिक से रुपये 90,000 धोखाधडी कर के ले लिया गया, जिसके आधार पर थाना लालंगज पर धारा 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 66D IT Act का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही क्षेत्राधिकारी रुधौली द्वारा की जा रही है अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग अपना एक संगठित गिरोह चलाते है । हम लोगों का एक ऐसा गिरोह है जिसमें पेट्रोल पंप, ईंट भट्ठा व अन्य महत्वपूर्ण व्यवसायियों से धोखाधड़ी करके पैसा ले लेते हैं । इस काम में गैंग लीडर की भूमिका मै ही निभाता हूँ। मैं स्वयं या अपने साथियों में किसी को भेजकर ईंट भट्ठे पर ठेकेदार बनकर कहता हूँ कि मुझे ठेका मिला है। मुझे 100 ट्राली या 50 ट्राली ईंट की आवश्यकता है तथा इसी तरह पेट्रोल पंपो पर जाकर यह बताता हूँ कि मै एक बहुत बड़ा ट्रान्सपोर्टर हूँ यदि मुझे मेरा कमीशन मिले तो मै अपनी सारी गाड़ियों का डीजल आपके ही पेट्रोल पंप से भरवाउंगा।विश्वास दिलाने के लिये हम उस ईंट भट्ठा मालिक या पेट्रोल पंप मालिक को एक फर्जी मैसेज उनसे उनका बैंक व एकाउण्ट नम्बर पूछकर फर्जी मैसेज तैयार कर उनके मोबाइल में अपने किसी मोबाइल से भेज देता हूँ जिससे व्यवसायी को विश्वास हो जाता है कि मैने उनके बैंक खाते में इतने लाख रूपया भेज दिया है । यह लोग बड़े व्यवसायी होते हैं जो बैंक तक नही जाते हैं और हमारे फर्जी मैसेज को असली मानकर विश्वास कर लेते हैं तथा हमारे फर्जी कॉन्ट्रैक्ट को सही मान लेते हैं और फिर अगले दिन मै व्यवसायी को फोन करके यह बताता हूँ कि आपको हमने पैसा ज्यादा भेज दिया है जिसमें से दो लाख या तीन लाख वापस कर दीजिये व शेष रूपयों का ईंट या डीजल डिलीवरी कर दीजियेगा।जब हमारी बात का जवाब व्यवसायी दे देता था कि हां ठीक है तो उस समय निश्चित होकर कर हम अपने साथी संजय कोरी देवी प्रसाद शुक्ला पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम बनघुसरा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा व अपने पुत्र जीवन नाथ उर्फ छोटू को भेज देता हूँ जो व्यवसायी से पैसा लेकर वापस आ जाते हैं फिर उस इलाके में हम लोग कुछ दिनों तक नही जाते हैं।हम लोग प्रतिदिन एक जगह से दूसरी जगह पर अपनी इसी बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना से घूमते रहते हैं तथा जिन रास्तों पर जाते हैं उन पर पड़ने वाले ईंट भट्ठों, पेट्रोल पंपो तथा अन्य बड़े व्यवसायियों की दुकानों प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हे उनके प्रतिष्ठान से भारी मात्रा में सामान की खरीदारी की बात कर उन्हे अपनी बातों में फंसा लेते है और इसी तरह से उनके साथ ठगी करते हैं । इस काम में मैने फर्जी ड्राइविन्ग लाइसेन्स और आधार कार्ड, कुछ फर्जी चेकबुक भी साथ लिये रहते है। जरूरत पड़ने पर उसी की फोटो कॉपी कराकर व्यवसायियों को दे देते हैं जिससे हम लोगों की पहचान छिपी रहती है।पकडे गये व्यक्तियो से उनके द्वारा किये गये घटनाओं के बारे मे पुछताछ किया गया तो अभियुक्त कमलेश्वर दत्त मिश्रा द्वारा बताया गाया कि इस अपराध में मेरे व मेरे साथियों द्वारा इसी रोड पर आगे चलकर कुदरहा बाजार के पहले लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन नामक पेट्रोल पंप को फर्जी मैसेज भेजकर उनसें रुपये 90,000,ले लिया और इसी तरह ग्राम खेमऊपुर में एखलाख के ईंट के भट्ठे पर जाकर बातचीत कर उनसे दो लाख रूपया नगद ले लिया था।हम लोगों ने इस तरह से फ्रॉड करके देश के विभिन्न राज्यो व अपने राज्य से करोड़ो रूपया कमाया है। मैने माह मार्च 2021 में गोरखपुर निवासी शिवाजी चन्द से उनके देवरिया स्थित जीतेश ऑटोमोबाइल्स नामक पेट्रोल पंप से कॉन्ट्रैक्टर बनकर गाड़ियों में डीजल भरवाने के कमीशन के नाम पर करीब रुपये 4,68,000 ले लिया हूँ व उन्हे धोखे में डालकर अपने चहेतों की गाड़ियों में लगभग रुपये 4,60,000 का डीजल डलवाकर उसका भी पैसा मैने गाड़ी वालों से नगद ले लिया, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस गैंग द्वारा विगत 6 वर्षों में जो भी सम्पति ठगी द्वारा अर्जीत की गयी है उनका पता कर उनकी जब्तीकरण की कार्यवाही 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत की जायेगी ।
