अज्ञात हमलावरों ने किया हिन्दू युवा वाहिनी नेता पर चाकू से हमला
सनशाइन समय संवाददाता
बस्ती।बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रेहार जंगल गांव के हियुवा के तहसील मंत्री पर अज्ञात हमलावर ने बृहस्पतिवार रात चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद जांच शुरू कर दी है।
रेहार जंगल गांव के विश्राम मौर्या 40 वर्ष हिंदू युवा वाहिनी के भानपुर तहसील के मंत्री हैं। उन्होंने अपने गांव के पास सरयू नहर पुलिया के समीप बीज भंडार की दुकान खोल रखी है। रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके हियुवा के तहसील अध्यक्ष कुलदीप मौर्या के साथ मोटर साइकिल से घर जा रहे थे कि घर से दो सौ मीटर पहले सरयू नहर पर अज्ञात हमलावार ने विश्राम को चाकू से मारकर घायल कर नहर में कूदकर फरार हो गया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष वाल्टरगंज दुर्विजय व फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
