माकपा 9 अगस्त से मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी
माकपा 9 अगस्त से मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी
जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भरथना कमेटी के पाँचवें सम्मेलन में लिया गया निर्णय,
विनाशकारी कृषि कानून वापस होने तक और संविधान व देश बचाओ नारे के साथ 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के ऐलान के साथ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भरथना कमेटी का पाँचवाँ सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
भरथना कस्बा के सरोजनी रोड स्थित जय वाटिका में सम्पन्न सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए माकपा के राज्य सचिव मण्डल सदस्य कामरेट मुकुट सिंह ने कहा कि आज केवल खेती-किसानी ही नहीं बल्कि,इस देश की मेहनतकश जनता के आगे गम्भीर संकट खड़े हो गये हैं।
केन्द्र सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों के कारण मंहगाई आसमान छू रही है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं गैस,डीजल, पेट्रोल आम आदमी की पहुँच से दूर होता जा रहा है। कोरोना महामारी में मरे लाखों लोगों की मौत के आंकडे छिपाकर सरकार बेशर्मी से खुद ही अपनी पीठ ठोंक रही है। माकपा नेता ने जनता को जागरूक करते हुए मौजूदा संकटों के खिलाफ व्यापक एकता कायम रखते हुए लगातार जुझारू आन्दोलन चलाने,सौहार्द और भाईचारे को और मजबूत करने और क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण को आन्दोलन खड़ा करने की अपील की है।
मंत्री कामरेट अनिल दीक्षित ने रिपोर्ट रखते हुए भरथना तहसील में पार्टी को और मजबूती के साथ संघर्षशील बनाने पर बल दिया। पार्टी जिला मंत्री कामरेट नाथूराम यादव ने साम्प्रदायिकता को भडकाकर सत्ता में आयी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में गाँव-गाँव में संगठित होने की अपील की। सर्वसम्मति से कामरेट रामप्रकाश गुप्ता को मंत्री व अनिल दीक्षित,इतवारीलाल,आपेन्द्र कुमार, सुरेश सिंह यादव को क्षेत्रीय कमेटी में चुना गया। अध्यक्षता कर रहे कामरेट रामप्रकाश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।