बिजली से चिपके गौवंश को बचाने में गई इकलौते पुत्र की जान-दो मौतों पर फूटा गुस्सा
बिजली से चिपके गौवंश को बचाने में गई इकलौते पुत्र की जान-दो मौतों पर फूटा गुस्सा
जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● भरथना की आक्रोशित महिलाओं ने लगाया जाम,
● बिजली विभाग की अनदेखी के चलते घटित हुई घटना,
● बस्ती के वाशिंदों ने विद्युत पोल नाली सड़क की रखी मांग,
● विरिष्ठ उपनिरीक्षक ने अधिकारियों से बर्ताकर खुलवाया जाम,
विद्युत करेंट की चपेट में आकर गौवंश के साथ युवक की हुई दर्दनाक मौत पर मुहल्लेवासियों का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने मोतीगंज स्थित रेलवे फाटक पर जाम लगाकर भरथना-बकेवर मार्ग का यातायात करीब एक घंटे तक ठप्प कर दिया। जिसकी सूचना से प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
रविवार की शाम भरथना कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज गणेश राइस मिल निवासी मुहल्लेवासियों का उस समय आक्रोश फूट पड़ा,जब मुहल्ले के धर्मेन्द्र कुमार पुत्र जिलेदार सिंह व एक गौवंश की विद्युत करेंट की चपेट में आने से सुबह दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद मुहल्लेवासियों ने गली-नालियों के निर्माण व विद्युत पोल लगाकर आपूर्ति कराये जाने की मांग को लेकर मोतीगंज स्थित रेलवे फाटक स्थित भरथना-बकेवर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम का मोर्चा आक्रोशित महिलाओं ने इस तरह संभाला कि एक हाथ में डंडा तो दूसरे हाथ से दूसरी महिला का हाथ पकड़कर घेरा बना लिया। जिससे उक्त मार्ग का आवागमन पूर्णतया ठप्प हो गया। आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि वे उक्त मुहल्ले में कई वर्षों से स्थाई रह रह रहीं हैं। विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से लेकर, तहसील दिवस में और सभासद के माध्यम से सांसद तक को कई बार लिखित प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निराकरण की गुहार लगाई गई। किन्तु आजतक उनकी कोई समस्या का समाधान नही हो सका। जिसके कारण कुछ दिनों पहले भी एक दुधारू भैंस की विद्युत करेन्ट से चिपक के दर्दनाक मौत हो चुकी है। और आज फिर विद्युत विभाग की अनदेखी के चलते यह घटना घटित हो गई। उन्होंने कहा आखिर यहाँ के वाशिंदे कब तक इस प्रकार अपनी जान गंवाते रहेंगे। जबकि घटना की सूचना विद्युत विभाग को करने के बावजूद भी लाइट नहीं काटी गई। उन्होंने बताया कि वे बमुश्किल लकड़ी के बांस बल्ली के सहारे विद्युत लाइन खिंचे हुए हैं। बिजली करेन्ट से चिपक कर मौत की सूचना के बावजूद विद्युत विभाग ने मृतक के घर की लाइट सप्लाई नही काटी गई।
जिससे आक्रोशित महिलाएं अधिकारियों के मौके पर आने और विद्युत पोल लगने की मांग पर डटी रहीं। भरथना के उपजिलाधिकारी हेमसिंह व विद्युत अवर अभियंता से 15 दिन के अंदर समस्या के निराकरण के मिले आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद शाम करीब छह बजे वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कुमार के समझा ने पर आक्रोशित महिलाओं ने जाम खुला।