चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर चटकी लाठियां इलाज के दौरान एक की हुई मौत
रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनसाइंन समय
बस्ती।जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहादुरपुर में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच बीती रात को जमकर हुई मारपीट खूब चले ईट पत्थर लाठी-डंडे, मारपीट के दौरान नीरज सिंह पुत्र गिरजेश बहादुर सिंह को गंभीर रूप से चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई, इस पूरे मामले में प्रथम पक्ष अजीत सिंह ने थाने पर तहरीर दी जिसके बाद, दूसरे पक्ष के रामकेवल सिंह अभिषेक सिंह संतोष रिंकू सिंह अनिल सिंह के ऊपर लाठी डंडा से मारपीट कर हत्या कर देने मुकदमा दर्ज किया गया, वही दूसरे पक्ष को भी चोटे आई हैं उन्होंने भी थाने में तहरीर दी उनके तरफ से भी लाठी डंडा ईट पत्थर से जानलेवा हमला करने का, अक्षय सिंह के तहरीर पर अमरदीप सिंह पंकज सिंह विपिन नीरज विमल और दो अज्ञात लोगों के ऊपर जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया गया, हम आपको बता दें कि बीती रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष कहासुनी करते हुए आमने-सामने आगऐ ,लाठी-डंडे ईट पत्थर से दोनों पक्ष के लोगों को गंभीर चोटे आई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने, दोनों पक्षों को अस्पताल ऊंचाई जहां एक व्यक्ति को अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पूरे गांव में तनाव फैल गया 6 थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दी गई सूचना मिलते ही पहुंचे उच्च अधिकारी घटनास्थल का जायजा लिऐ और शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए कड़ा निर्देश भी जारी किए। इस पूरे मामले पे बस्ती पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्ष के तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है इनके ऊपर गैंगस्टर की भी कार्रवाई होगी और एनएससे भी लगाया जाएगा
