अपाचे सबार तीन बदमाशों एक हफ्ते में छीने चार मोबाइल फोन
अपाचे सबार तीन बदमाशों एक हफ्ते में छीने चार मोबाइल फोन
जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● भरथना में सफेद अपाचे सबार तीन सदस्यी मोबाइल फोन लूट गिरोह हुआ सक्रिय,
● अपाचे बाइक सबार मोबाइल फोन लूट बदमाशों का गिरोह भरथना पुलिस के लिए बना मुसीबत,
भरथना कोतवाली नगर क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से एक अज्ञात नम्बर बाली सफेद अपाचे बाइक सबार तीन सदस्यी मोबाइल फोन लूट बाला बदमाशों का गिरोह सक्रिय हो गया है। जिसकी सूचना पर भरथना पुलिस के लिए अज्ञात नम्बर बाली सफेद अपाचे मुसीबत बनी हुई है।
भरथना नगर के मोहल्ला ब्रजराज नगर के पीड़ितों की मानें तो बाइक सबार अचानक ने गली में प्रकट हो जाते है और गली मोहल्लों में खड़े होकर बात करने बाले युवकों से मोबाइल फोन छीन कर बाइक सबार बदमाश तेज रफ्तार बाइक दौड़ाकर फुर्र हो जाते हैं।
पीड़ित 20 बर्षीय साहिल पुत्र अमरजीत ने बताया की बीती 29 जुलाई को रात 9 बजे वह अपने घर के वाहर खड़ा था जिसपर उसके फोन पर घन्टी बजने लगी और वह अपने फोन पर बात करने लगा इसी बीच एक सफेद अपाचे बाइक पर सबार बदमाश उसका मोबाइल फोन छीन कर फुर्र हो गये। पीड़ित साहिल के अनुसार सफेद आपजे बाइक पर तीन बदमाश सबार थे। मोबाइल फोन छीन कर बदमाश तेज रफ्तार से अपनी बाइक दौडाकर भाग जाने में सफल हो गये।
सहिल ने अपाचे बाइक सबार बदमशोब द्वारा मोबाइल लूट की अन्य घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बीते तीन दिन पहले भी एक सफेद अपाचे बाइक बदमाशों ने तहसील कर्मी बीरेंद्र सिंह के नाती से मोबाइल फोन छीन कर फरार हुए थे,जबकि बीती 1 अगस्त रविवार की रात 8 बजे अमित कुमार 18 पुत्र संजीब कुमार से सफेद अपाचे सबार तीन बदमाश उसका मोबाइल फोन छीन कर भाग जाने में सफल ही गये।
पीड़ित साहिल के अनुसार मोहल्ला ब्रजराज नगर की गलियों से सफेद अपाचे सबार बीते एक सफ्ताह भर में चार लोगों से कीमती स्मार्ट मोबाइल फोन छीन चुके है। जिसकी सूचनाएं भरथना पुलिस को दी जा चुकी है।
