डीएम ने शिकायतों को निस्तारित न करने पर 16 अधिकारियों का वेतन किया बाधित - Sunshine samay सनशाइन समय

डीएम ने शिकायतों को निस्तारित न करने पर 16 अधिकारियों का वेतन किया बाधित

 


-आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण  कराएं अधिकारी

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों को बार-बार निर्देशों के बावजूद निस्तारित न करने पर 16 अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया है। अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि भविष्य में आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित कराएं। वर्तमान में डिफाल्टर श्रेणी में लंबित शिकायतों को तत्काल निस्तारित करते हुए अवगत कराएं। 

उन्होने बताया है कि अधिशासी अभियन्ता विद्युत प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं हर्रैया के पास 17, अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4 के पास 15, अधिशासी अभियन्ता यू0पी0 सिडको के पास 07, अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका परिषद के पास 15, जिला विद्यालय निरीक्षक के पास 08, जिला पंचायत राज अधिकारी के पास 07, जिला प्रोबेशन अधिकारी के पास 06, खण्ड विकास अधिकारी रामनगर के पास 09, खण्ड विकास अधिकारी सल्टौआ गोपालपुर के पास 12, खण्ड विकास अधिकारी परसरामपुर  के पास 11, खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज के पास 06, एम0ओ0आई0सी0 हर्रैया के पास 07, बाल विकास परियोजना अधिकारी गौर के पास 05 संदर्भ लम्बित है, जो डिफाल्टर श्रेणी के है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url