रामानंद नन्हें किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बने - Sunshine samay सनशाइन समय

रामानंद नन्हें किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बने

 


       सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती। भाजपा नेता रामानंद नन्हें को गोरखपुर क्षेत्र के भारतीय जनता किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री‌ बनाया गया है। इससे पहले वे किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर रहकर पार्टी की सेवा कर रहे थे। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

मनोनयन के पश्चात बस्ती पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री का अभिनंदन हुआ। भाजपा नेता रामानंद नन्हें ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा किसानों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में किए जाने ‌वाले कार्य सराहनीय है। भाजपा नेता रामानंद के मनोनयन पर सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, विधायक दयाराम चौधरी, सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल, अजय सिंह, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, सुशील सिंह, दयाशंकर मिश्र, प्रेमसागर तिवारी, पवन कसौधन, अजय सिंह गौतम, अमरेश पांडेय, ममता पांडेय, नितेश शर्मा, वैभव पांडेय, अशोक गुप्ता, अभय पाल, अखंड सिंह, अश्वनी उपाध्याय, राकेश श्रीवास्तव, विवेकानंद मिश्र, रवींद्र गौतम, विनोद शुक्ला, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, प्रमोद पांडेय, जगदीश शुक्ल, राजेश पाल चौधरी, अमृत वर्मा, अभिनव उपाध्याय, उमाकांत शुक्ल, आलोक पांडेय, रिंकू दूबे, आदित्य श्रीवास्तव, प्रदीप पांडेय, सुखराम गौड़, भावेश पांडेय, देवेंद्र सिंह, आशीष शुक्ल, मनीष चौबे, सरोज मिश्र, अजय पाल, इं.अरविंद पाल के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url