पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने त्योहारों को देखते हुए तीनों कप्तानों के साथ किया बैठक - Sunshine samay सनशाइन समय

पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने त्योहारों को देखते हुए तीनों कप्तानों के साथ किया बैठक

 


रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।आज पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती अनिल कुमार राय द्वारा शिविर कार्यालय में परिक्षेत्रीय जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था व आगामी त्यौहारों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।आईजी ने गोष्ठी में सम्मिलित सभी पुलिस अधीक्षकों से जनपद की कानून-व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी को निर्देशित किया कि सभी थानों में लंबित समस्त प्रकार की विवेचनाओं को निश्चित समयावधि में निस्तारित करा लें।

 


विवेचना निस्तारण में लापरवाही करने वाले विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।जनपदों में होने वाली चोरी लूट की घटनाओं व वाहनों की चोरी रोकने के लिए पिकेट गस्त लगाने तथा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी रुप से रात्रि गश्त कराये जाने के निर्देश दिये।आईजी ने सभी पुलिस अधीक्षकगण को रात्रि गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को गश्त के दौरान भ्रमणशील रहने के लिए निर्देशित किया।परिक्षेत्रीय जनपद सिद्धार्थनगर की भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध तस्करी को रोकने के लिए सीमा पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था व चेकिंग किए जाने के निर्देश दिए महिला अपराधों पर रोकथाम व महिला सशक्तिकरण के संबंध में शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए अपेक्षित कार्यवाही अमल में लाये जाने तथा महिला अपराध से संबंधित अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url