पुलिस टीम व एंटी नारकोटिक टीम की संयुक्त कार्यवाही मे हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
रिपोर्ट/ जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकान्त मिश्र मय पुलिस टीम व प्रभारी एंटी नारकोटिक टीम उ0नि0 योगेश कुमार सिंह मय टीम की संयुत कार्यवाही द्वारा वाहन की चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर पंजीकृत मुक़दमा धारा 379 IPC का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज ग्राम खोराखार के पास थाना नगर के हिस्ट्रीशीटर अपराधी संतोष सिंह पुत्र बालगोविन्द सिंह निवासी ग्राम पिपरागौतम थाना नगर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चोरी के वाहन सहित एक तमन्चा 12 बोर, दो खोखा कारतूस12 बोर, दो जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया।
पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त संतोष सिंह के दाहिने पैर में एवं आरक्षी नीरज पासवान के बायें हाथ में गोली लग जाने से घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल बस्ती लाया गया।
पुलिस पर फायरिंग व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त संतोष सिंह के विरुद्ध थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। विकास कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी मड़वानगर बरगदवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मै हर्दिया चौराहे पर कुछ सामान ले रहा था कि मेरी मोटर साइकिल बाजाज डिस्कवर गाड़ी को किसी ने चुरा लिया मैने अगल-बगल एवं आस-पास काफी खोजबीन किया लेकिन मेरी गाड़ी कहीं नही मिली पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने किया खुलासा।
