कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव ने की सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच ,4 परीक्षा केंद्रों से मांगा फुटेज - Sunshine samay सनशाइन समय

कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव ने की सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच ,4 परीक्षा केंद्रों से मांगा फुटेज




सनशाइन समय बस्ती संवाददाता

बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय परिसर का प्रशासनिक भवन स्थित निगरानी केंद्र पर प्रातः कालीन परीक्षा के समय पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताएं देखने को मिली जिसके उपरांत कुलपति ने 4 परीक्षा केंद्रों को लिखित निर्देश दिया है तथा उन्हें उस पाली की परीक्षा का सीसीटीवी फुटेज विश्वविद्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा है ।आज प्रातः काल 8 बजे कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बने वार्षिक परीक्षा 2021 के निगरानी केंद्र पर पहुंचकर संबद्ध महाविद्यालयों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चल रहे परीक्षा का अवलोकन किया। उन्होंने बस्ती, सिद्धार्थ नगर, महराजगंज, बलरामपुर सहित सभी 6 जिलों के परीक्षा केंद्रों का अवलोकन किया। इस दौरान विशेष रूप से महाराजगंज, बस्ती और बलरामपुर जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताएं मिली जिसके उपरांत कुलपति ने उन परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष को तत्काल फोन करके शुचिता पूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराए जाने का सख्त निर्देश दिया। तथा साथ ही उन्होंने लिखित रूप से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश देते हुए सीसीटीवी फुटेज भी प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों को भी तत्काल उन परीक्षा केंद्रों पर भेजा।









इसी प्रकार बलरामपुर जिले के समाचार पत्रों में कुछ महाविद्यालयों में सामूहिक नकल की सूचना मिलने पर कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव ने स्वत संज्ञान लेते हुए उन परीक्षा केंद्रों पर स्थाई रूप से विश्वविद्यालय द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है जिनकी निगरानी शेष परीक्षा सम्पन्न होगी। निरीक्षण के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों के कक्षों की माइक बंद होने का भी कुलपति ने गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए वहां के केंद्र अध्यक्षों को लिखित नोटिस दिया है। इसी क्रम में कुलपति आज विश्वविद्यालय के मॉनिटरिंग सेल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मूल्यांकन प्रभारी डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह भी उपस्थिति रहे। विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक ने महराजगंज मे दो छात्राओं को नकल सामग्री के पकडा और उन्हे रिस्टिकेट किया।  कुलपति के निर्देश पर महराजगंज और बस्ती के एक- एक और बलरामपुर के दो केन्द्रों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। उक्त जानकारी सूचना व जनसंपर्क अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह ने दी ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url