पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ एक बदमाश एक सिपाही हुए घायल, एक बदमाश फरार
सनशाइन समय से क्राइम रिपोर्टर जितेंद्र की रिपोर्ट
बस्ती ।जिले में अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए बस्ती पुलिस इस वक्त एक्शन मोड में एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश में लगातार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ जारी है, आज फिर बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हलुवा बाजार मोड ग्राम ढोढरी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई, गोंडा जिला के कौन हारे थाना का रहने वाला मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर ईन्टु उर्फ रमेश के पैर में लगी गोली बदमाश हुआ घायल, एसओजी टीम के सिपाही अभिषेक तिवारी को भी लगी गोली दोनों ही घायलों को सीएससी गौर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए दोनों घायलों को रेफर कर दिया,।
गौर थानाध्यक्ष संजय कुमार एसओजी टीम के प्रभारी मृत्युंजय पाठक की टीम ने बदमाश के पैर में मारी गोली मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भागने में सफल रहा जो कि पुलिस के लिए चुनौती बन गया है पुलिस फरार बदमाश को तलाशने में जुटी हुई है,वहीं घायल बदमाश के पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है, यह बदमाश गुट बना कर अलग-अलग जगहों पर नकबनजनी करते थे, और चोरी का सामान दुकानदारों को बेच दिया करते थे इनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं, वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया हरैया सर्किल के अंदर इनके द्वारा कई जगहों पर चोरियां की गई थी लगातार हमारी एसओजी टीम और सर्विलांस की टीम इस पर काम कर रही थी यह चोरी का सामान सोनारों को बेचते थे, जिसमें तीन सोनारो को भी गिरफ्तार किया गया है दो बभनान बाजार के रहने वाले हैं और एक परशुरामपुर का रहने वाला, हमारे बस्ती जनपद के आईजी जोन बस्ती ने टीम को 25000 का नगद पुरस्कार दिया है।
