बलात्कारी बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद के ऊपर लगा एक और आरोप मुरादाबाद में आजीवन कारावास पा चुका है बाबा - Sunshine samay सनशाइन समय

बलात्कारी बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद के ऊपर लगा एक और आरोप मुरादाबाद में आजीवन कारावास पा चुका है बाबा

 


रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती। जनपद के थाना कोतवाली में दर्ज तीन बलात्कार के मुकदमों में बस्ती पुलिस के लिए भी चुनौती बन गई तीनों ही मुकदमों में बस्ती पुलिस ने चार सीट लगा दी है चार सीट के आधार पर बलात्कारी बाबा के गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने भी आदेशित किया था बस्ती अमहट पुल के पास बने संत कुटीर आश्रम के अंदर सच्चिदानंद अपने साधियों के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है, लगातार पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी लेकिन बाबा हाथ नहीं लगा आखिरी में लखनऊ एसटीएफ ने 50000 का इनामी बाबा सच्चिदानंद को धर दबोचा और जिला न्यायालय में पेश किया न्यायालय ने जेल भेज दिया वहीं बाबा की शिष्य कल्पना बाई के ऊपर भी 50000 का इनाम था इनको भी लखनऊ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया और न्यायालय ने जेल भेज दिया, बस्ती में दोनों के ही जेल जाते ही आश्रम के जगह जगह पर अपना अड्डा जमाए हुए शाधियों में हड़कंप मच गया, बिहार नवादा जिले की रहने वाली दो साध्वी बस्ती पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उन्होंने मांग किया कि बाबा के ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं,

बाबा के ऊपर पुलिस द्वारा लगाए गए चार सीट को खत्म किया जाए और इनाम राशि को भी खत्म किया जाए एवं माफियाओं के चंगुल से आश्रम को मुक्त किया जाए, जिस पर एडिशनल एसपी ने कहा हमने संबंधित को कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया, लेकिन आज फिर वही पीड़िता जिनके साथ बलात्कार हुआ था वह छत्तीसगढ़ राज्य की रहने वाली कल्याणी बाई एवं कात्यानी बाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उन्होंने मांग किया कि हमारे साथ पुलिस न्याय करें बाबा ने हमारी इज्जत लूटी है हम आश्रम इसलिए नहीं गए थे कि हमें धन दौलत चाहिए लेकिन बाबा हमारी जिंदगी बर्बाद करके रख दिया, जबकि बाबा मुरादाबाद के जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास पा चुका है और पैरोल पर बाहर है और लड़कियों के साथ ऐसा घिनौना काम कर रहा है, पीड़ितों ने कहा पुलिस हमारी भी पक्छ को सुनें और हमें भी न्याय मिले।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url