बरसात के चलते मकानों का गिंरना हुआ सुरु विद्यालयो में भरा पानी - Sunshine samay सनशाइन समय

बरसात के चलते मकानों का गिंरना हुआ सुरु विद्यालयो में भरा पानी

बरसात के चलते मकानों का गिंरना हुआ सुरु विद्यालयो में भरा पानी

प्रीतम सिंह , संवाददाता

महेवा,इटावा
बिगत कई दिनों से हो रही बरसात के चलते न केवल कस्बाई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी विषम स्थिति है ।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लालपुर में जलभराव के चलते परिषदीय स्कूल की बाउंड्रीबाल धराशायी हो गयी वहीँ   स्कूल के सामने का तालाब ओवरफ्लो हो जाने से स्कूल परिसर भी जलमग्न हो गया ।
वहीँ ग्राम पंचायत अंदावा के मजरा मड़ैया -मल्लाहन प्राथमिक स्कूल में नीचाई होने के चलते करीब तीन फीट से अधिक पानी भरा हुआ है अध्यापकों को घुसकर जाना पड़ता है  वही सभी कक्षो में भी पानी भरा हुआ है ।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url