बाढ़ और बारिश से कई राज्यों में कोहराम, मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 24 घंटे यहां होगी बारिश - Sunshine samay सनशाइन समय

बाढ़ और बारिश से कई राज्यों में कोहराम, मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 24 घंटे यहां होगी बारिश

 


बाढ़ ने देश के कई जिलों में कोहराम मचा रखा है. राजस्थान के रेगिस्तान इस वक्त बाढ़ की चपेट में नजर आ रहे हैं. 10 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. मध्य प्रदेश का भी बुरा हाल है. यहां शिवपुरी, हुगली, ग्वालियर समेत कई जिलों में बाढ़ से तबाही के मंजर नजर आ रहे हैं. एमपी में 1171 गांव बाढ़ और बारिश से प्रभावित हुए हैं, जिनमें से कुल 200 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं. वहीं, उत्तराखंड में अगले 3 दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगस्त-सितंबर के महीने में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. हालांकि, उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में मानूसन की बरसात सामान्य से कम रहने की संभावना है.

Weather Forecast Today 04 August 2021: शिवपुरी में लोगों को बचाते जवान

Today Weather Forecast IMD Rain Alert: सावन के महीने में कहीं मौसम सुहावना है तो कहीं कुदरत कहर बरपा रही है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत उत्तर भारत के कई राज्य बाढ़ और बारिश की मार झेल रहे हैं. मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लगातार मॉनसूनी बारिश (Monsoon Rain)ने तबाही मचा दी है. हजारों लोग बाढ़ में फंसे हैं. लोगों को एयरलिफ्ट करके सुरक्षित ठिकानों पर भेजा जा रहा है. चंबा में फिर जबरदस्त लैंड स्लाइड हुआ है.

इधर, यूपी के प्रयागराज में संगम के किनारे के तमाम इलाके लबालब हैं. गंगा के साथ-साथ यमुना भी उफान पर है. यहां लोगों से ऊंचे इलाके में चले जाने की अपील की जा रही है. राजस्थान में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफनाए हुए हैं. गांवों में पानी घुस गया है. कई घर डूब गए हैं. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, गंगा उफान पर

उत्तर प्रदेश में बारिश ने कई शहरों में जल निकासी की पोल खोल दी है. झांसी स्मार्ट सिटी में शामिल है, लेकिन वहां 18 घंटे की बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों की जगह नाव चल रही है. फर्रूखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ने से दोआबा क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं. उधर गंगा और यमुना में उफान की वजह से प्रयागराज में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url