अयोध्या व बस्ती के कई विकास परियोजनाओं की दिल्ली में समीक्षा हुई - हरीश द्विवेदी - Sunshine samay सनशाइन समय

अयोध्या व बस्ती के कई विकास परियोजनाओं की दिल्ली में समीक्षा हुई - हरीश द्विवेदी

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती। मंगलवार को दिल्ली में अयोध्या और बस्ती के कई परियोजनाओं रूपरेखा तय की गई। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राज्य मंत्री जनरल वी. के. सिंह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व सांसद हरीश द्विवेदी ने राम वन गमन मार्ग, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, बस्ती रिंग रोड सहित विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक किया।



मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि राम वन गमन मार्ग, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, बस्ती रिंग रोड सहित विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु मंगलवार को दिल्ली में विस्तृत चर्चा करके उस अमल शुरू है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में अयोध्या सहित आसपास के सभी जनपदों के सर्वांगीण विकास की दिशा में विस्तृत रूपरेख को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है। इससे जिले की पहचान अब देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में होगी। सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को शीघ्रता से संपन्न करने हेतु निर्देशित किया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url