भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति' बैठक सम्पन्न - Sunshine samay सनशाइन समय

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति' बैठक सम्पन्न

 जिला कार्यसमिति' बैठक सम्पन्न

इटावा। भारतीय जनता पार्टी जनपद इटावा की 'जिला कार्यसमिति' बैठक मेंआगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आगामी कार्यक्रम और अभियानों की रूपरेखा तय की गई थी ! जिसमें 1 अगस्त से जनपद के समस्त मंडलो में मण्डल कार्यसमिति बैठकें होना तय हुआ था ।


इसी के अंतर्गत 1 अगस्त को इटावा प्रथम मण्डल की मंडल कार्यसमिति बैठक सिचाई विभाग गेस्ट हाउस पर मण्डल अध्यक्ष सुशान्त दीक्षित की अध्यक्षता में, जसवंतनगर द्वितीय मण्डल की मण्डल कार्यसमिति मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता की अध्यक्षता में तथा 2 अगस्त को सैफ़ई मण्डल की मण्डल कार्यसमिति मंडल अध्यक्ष राहुल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।


मंडल कार्यसमिति बैठक दो चरणों मे सम्पन्न हुई, प्रथम उद्घाटन सत्र में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे जी का मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।


उद्घाटन सत्र में भाजपा संगठन के स्तम्भ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया गया ।


बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जी ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय यानी समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय का सिद्धांत ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी संगठन की रणनीति होगी। 


सेवा ही संगठन अभियान जमीनी स्तर पर तेज करते हुए पार्टी सरकार की जनहितकारी योजनाएं सेतु बनकर गरीब-जरूरतमंदों तक पहुंचाएगी। 


उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हमें लगातार काम करते रहना है। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करते हुए अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी मजबूत करना है।


द्वितीय सत्र में जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी जी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश संगठन नेतृत्व द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई ।


बैठक को सम्बोधित करते हुए शिवाकांत जी ने बताया प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तय हुआ है था कि रेहड़ी-रिक्शा चालकों के टीकाकरण से लेकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से गरीबों तक राशन पहुंचाने में कार्यकर्ता जुटेंगे।


जसवंतनगर की बैठक में जिला महामंत्री करन सिंह राजपूत जी ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की चुनौती को देखते हुए स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार किए जाएंगे, जो गांव, वार्ड और मोहल्लों में जाकर जनता की सहायता करेंगे। हर गांव और वार्ड में एक युवा तथा एक महिला कार्यकर्ता को स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाया जाएगा। 


बूथ समिति सत्यापन अभियान के तहत 16 अगस्त से 15 सितंबर तक प्रत्येक बूथ समिति का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। पार्टी के मंडल से लेकर प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सभी बूथों पर पहुंचकर बूथ समिति का भौतिक सत्यापन करेंगे। 

मण्डल कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संपर्क अभियान के सह संयोजक पर्वत सिंह यादव, क्षेत्रीय संयोजक विकास भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष शिव किशोर धनगर, जिला मंत्री चक्रेश जैन सहित वरिष्ठ भाजपा नेता, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, समस्त मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, मण्डल में निवास करने वाले मोर्चाओ के अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url