जनेश्वर मिश्र की जयंती पर निकालेगी समाजवादी सायकिल यात्रा - Sunshine samay सनशाइन समय

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर निकालेगी समाजवादी सायकिल यात्रा

 रवि सिंह ब्यूरो चीफ गोरखपुर


गोरखपुर समाजवादी पार्टी साइकिल रैली निकालेगी चौरीचौरा विधानसभा स्तर पर निकाली जाने वाली साइकिल यात्रा में बड़ी तादाद में सपाई शामिल होंगे। इसको लेकर सपाइयों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 


समाजवाद के पुरोधा, विचारक, प्रखर वक्ता जनेश्वर मिश्र की जयंती 5 अगस्त को चौरी-चौरा में तहसील क्षेत्र में समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।साइकिल यात्रा को लेकर नगर में आयोजित तैयारी बैठक में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कालीशंकर ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित सायकिल यात्रा में जनसम्पर्क कर भाजपा सरकार की नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा। श्री शंकर ने किसानो, युवाओ और छात्रों से अपील किया है वे बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरूद्ध इस समाजवादी साइकिल यात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग लें। यात्रा 5 - 10 किमी तक चलेगी। बैठक में विरेन्द्र निषाद, शम्भु राजभर, अंकुर पांडेय, आकाश यादव, रंजीत सिंह, रामनिवास यादव, बिनय त्रिपाठी, रामू पटवा, लालबिहारी निषाद, बाके यादव, शिवशंकर राजभर, अमित गुप्ता, राघव पासवान, दुर्गेश पासवान, कृष्ण कुमार, पिंटू पासवान, प्रेमनाथ, विजय यादव, परवेज़, नबी हसन, वेद पहलवान, संजय यादव, राजेंद्र यादव, अरुणेश सिंह, पारस निषाद, शैलेश प्रसाद, शिवमूरत, लालमन राय, राघवेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url