छात्रनेता मनीष ने की छात्रा प्रियंका की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग
रवि सिंह ब्यूरोचीफ गोरखपुर
गोरखपुर।
दीदऊ विश्वविद्यालय गोरखपुर के वरिष्ठ छात्र नेता मनीष ओझा के नेतृत्व में छात्रों ने मुख्यमंत्री को सबोधित ज्ञापन 3 सूत्रीय ज्ञापन कुलपति/ मुख्यनियंता सतीश चंद्र पांडे को सौंप छात्रा प्रियंका कुमारी की मौत की जांच की मांग की
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सबोधित ज्ञापन में मनीष ओझा ने मांग की है कि प्रियंका कुमारी की मौत की जांच सीआईडी, सीबीसीआईडी या मजिस्ट्रियल जांच अथवा किसी स्वतंत्र इकाई से कराई जाए और इस मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई कराते हुए उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाए अथवा बहन प्रियंका के परिजनों को उचित मुआवजा व एक सरकारी नौकरी तत्काल दी जाए। श्री ओझा ने ओझा ने चेताया कि हमारी मांग पत्र पर एक सप्ताह के भीतर विचार नहीं किया गया तो हम सभी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान अरुण यादव, गौरव वर्मा, नारायण दत्त पाठक, प्रतीक त्रिपाठी, कार्तिक यादव, हर्ष तिवारी, सतीश प्रजापति, उज्जवल सिंह, अभिषेक यादव, नागेंद्र यादव, पिंटू चौहान, आकाश यादव, सर्वेश त्रिपाठी, मोहित गुप्ता, तोष निधि त्रिपाठी, अर्जुन शर्मा, विशु शर्मा, अंकित सिंह, पिंटू चौहान,हर्ष मिश्रा,चंदन यादव आदि छात्र मौजूद रहे।
