शिक्षा विभाग ने बैठक कर समीक्षा की - Sunshine samay सनशाइन समय

शिक्षा विभाग ने बैठक कर समीक्षा की

शिक्षा विभाग ने बैठक कर समीक्षा की
प्रीतम सिंह ,संवाददाता, हनुमंतपूरा

ताखा । परिषदीय शिक्षा विभाग ने ताखा के उप संकुल बच्छरोई के विद्यालयों की आवश्यक बैठक की जिसमे विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी ने दिए कई निर्देश।
          संकुल बच्छरोई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों ने बैठक में उपस्थिति होकर आज तक की प्रगति बताई तथा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने का आश्वासन दिया।
        शासन द्वारा लागू विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में एक एक विद्यालय की समीक्षा की गई।
       मिशन प्रेरणा दीक्षा ऐप रीड अलोंग ऐप व क्वीज प्रतिगोगिता के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जांच की गई।
        बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र भारती ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा जारी हर आदेश का धरातल पर शत प्रतिशत पालन होना चाहिए इसमें कोई लापरवाही नही चलेगी।
         बैठक में एस एम सी सदस्यों अध्यक्षों व अनुरुद्ध दीक्षित शैलेन्द्र कुमार अनिल दुबे वीरेंद्र सिंह विनय कुमार आदि ने भाग लिया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url