पुलिस,सर्विलांस व एण्टी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्यवाही मे धोखाधड़ी कर रुपये लेने वाले दो अन्तर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार - Sunshine samay सनशाइन समय

पुलिस,सर्विलांस व एण्टी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्यवाही मे धोखाधड़ी कर रुपये लेने वाले दो अन्तर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार

 


-एक स्कार्पियो व एक तमन्चा 315 बोर जिन्दा कारतूस 315 बोर का  पुलिस ने किया बरामद

 रिपोर्ट / जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।प्रभारी निरीक्षक थाना पुरानी बस्ती ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल के नेतृत्व में प्रभारी एण्टी नारकोटिक उ0नि0 योगेश कुमार सिंह मय टीम व प्रभारी सर्विंलास सेल निरीक्षक  विजय कुमार सिंह मय टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा आज थाना पुरानी बस्ती पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को एक अदद स्कार्पियो, रुपये 15,100 नगद व एक तमन्चा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध बैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।घटना दिनांक-17.08.2021 को जय केशरी पुत्र अमर नाथ केशरी निवासी मेंहदावल रोड पाण्डेय बाज़ार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती द्वारा लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया कि मेरी गाड़ी संख्या UP-51-T-9596 हंडिया चौराहा गोल्डन ट्रांसपोर्ट पर खड़ी थी, उसी दौरान एक अनजान व्यक्ति आकर मोरंग का मोल-भाव रुपये 82 प्रति स्क्वायर फिट पर  तय कर दूकान का नाम RSS ट्रेडर्स मुंडेरवा, जनपद बस्ती बताकर लेकर गया था और दुसरे दिन जब मैं अपना मोरंग के हिसाब का पैसा लेने RSS ट्रेडर्स मुंडेरवा, जनपद बस्ती की दूकान पर गया तो वहाँ कोई और दुकानदार था जिसने मुझे बताया कि एक व्यक्ति आकर मुझसे रुँपये 98,072 नगद ले जा चुका है मोरंग गिराने से पहले एक व्यक्ति जिसका मोबाइल नंबर 9546079274 है से बात हुई थी जिसने मेरे साथ धोखा किया है  आज  गौरा से पालटेक्नीक NH-28 को जाने वाले मार्ग पर प्रातः साउंघाट ब्लाक के सामने थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती से 2 अभियुक्तों विनय कुमार सिंह  पुत्र जलधारी सिंह  धनन्जय चौधरी पुत्र रामनरेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया ।


बताते चलें अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्त विनय कुमार सिंह पुत्र जलधारी सिंह निवासी ग्राम जरदाहा थाना पताही जिला मोतिहारी बिहार द्वारा बताया गया कि हम दोनों व अन्य साथी मनीष कुमार सिंह पुत्र नवल किशोर सिंह निवासी ग्राम माधोपुर थाना पिपरारी जिला शिवहर बिहार, रजनीश सिंह पुत्र नवल किशोर सिंह निवासी ग्राम माधोपुर थाना पिपरारी जिला शिवहर बिहार, शफी अहमद पुत्र नवीमिया निवासी ग्राम खपड़ीकैरा पोस्ट दिकैटा थाना तुराकौलिया पूर्वी चंपारण मोतिहारी बिहार व साधू शाह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम  शंकर कटईया थाना कटईया मोतिहारी बिहार कुल 06 लोगों का एक गैंग है | हम सभी लोग आप लोगों द्वारा पकड़ी गई स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका असली गाड़ी संख्या BR-06-BD-8875 है, से उसका गाड़ी संख्या बदलकर सारे अपराध को कारित करते हैं दिनांक-09.08.2021 को हम सभी छः लोग मिलकर  हंडिया चौराहा जनपद बस्ती से एक ट्रक मोरंग लेकर RSS ट्रेडर्स मुंडेरवा, जनपद बस्ती ले गए थे जहां गाड़ी के ड्राईवर को धिखे में रखकर उससके साथ छल करके मोरंग बालू के बिक्री का समस्त पैसा लगभग रुपये 98,000 लेकर चले गए थे।| दिनांक-04.08.2021 को नवीन सब्जी मंडी खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर उ0प्र0 से Ertiga गाड़ी से रुपये 1,30,000,चोरी कर लिए थे जिसमें से मुझे रुपये 15,000 मिला जिसमें से कुछ पैसे खर्च कर दिया था एवं शेष कुछ घर भेज दिया था।अभियुक्त धनन्जय चौधरी पुत्र रामनरेश द्वारा उक्त बातों का समर्थन करते हुए बताया कि हम लोगों का कुल 06 लोगों का एक गैंग है एवं मुझे भी रुपये 15,000 मिला था जिसमें से कुछ पासे से मैंने गाड़ी में तेल डला दिया था व कुछ पैसे खाने-पीने में खर्च हो गए एवं शेष पैसे को मनीष कुमार सिंह, रजनीश सिंह, शफी अहमद व साधू शाह उसी दिन शाम को ही लेकर बिहार चले गए थे। हम लोग इस प्रकार की घटनाओं को अन्य जिलों में भी किया गया जिसके घटना स्थानों का नाम याद नहीं हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url