ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडलाध्यक्ष ने गोंडा में जिलाध्यक्ष पद पर सन्तोष शर्मा व महामंत्री पद पर विजय कुमार सोनी का किया घोषणा
*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडलाध्यक्ष ने गोंडा में जिलाध्यक्ष पद पर सन्तोष शर्मा व महामंत्री पद पर विजय कुमार सोनी का किया घोषणा*
सनशाइन समय गोन्डा से विजय कुमार सोनी
जनपद गोन्डा पहुंचे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन देवीपाटन मंडल के मंडलाध्यक्ष पत्रकारों ने किया जोरदार स्वागत मंडल अध्यक्ष ने पत्रकारों संग बैठक की और अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न जिलों में पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति पत्रकार एकता और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति युवा पत्रकारों में जोश भरने के लिये लगातार संघर्षरत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन देवीपाटन मंडल के सभी जिलों में अपने संगठन को और मजबूत कर रहा है। जैसा कि अभी चंद दिनों पूर्व ही देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष एसपी मिश्रा,मंडल महामंत्री अब्दुल कादिर (मुन्ना) व मंडल संयोजक वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा ने भी कहा था कि जल्द ही बलरामपुर श्रावस्ती के बाद मण्डल मुख्यालय जनपद गोंडा में भी जिलाध्यक्ष गोंडा व महामंत्री गोंडा को मनोनीत किया जाना है उसी कड़ी में जनपद गोंडा में भी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित करने के लिये नव नियुक्त जिला अध्यक्ष व महामंत्री को निर्देश दिया गया है।मंडल महामंत्री अब्दुल कादिर मुन्ना व मंडल उपाध्यक्ष कुँवर दिवाकर सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शर्मा की सहमति व गोंडा जिले के उपस्थित पत्रकारों से चर्चा कर गोंडा जिले में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष गोंडा के वरिष्ठ पत्रकार संतोष शर्मा को मनोनीत किया गया है, साथ ही पत्रकार विजय कुमार सोनी को महामंत्री मनोनीत किया गया है, नव नियुक्त ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के गोंडा जिलाध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि जल्द ही जनपद में अन्य पदों पर भी पत्रकारों को जोड़कर संगठन विस्तार करें और सूचना मण्डल पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश कार्यालय को सूचित करें।गोंडा ज़िले के गांधी पार्क के सभागार में उपस्थित सभी पत्रकारों को एसोसिएशन के नियमों और दायित्वों को बताया गया साथ ही नई टीम के पत्रकारों में मण्डलीय पदाधिकारियों का गर्म जोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार विभिन्न न्यूज़ चैनलों में सेवा दे चुके व प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक सहित अंग्रेजी अखबारों में भी अपनी खबरों से अपनी पहचान बनाने वाले मंडल संयोजक अजय शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता के कम्पटीशन युग में प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक के साथ ही नई दौर की मीडिया में डिजिटल मीडिया ने भी अपनी पहचान अपने संघर्षों के बदौलत बनाई है बार बार उपेक्षित होने के बावजूद भी डिजिटल मीडिया ने आज अपना ढंका बजा दिया है हमारे बहुत से साथी हैं जो विभिन्न डिजिटल मीडिया के संस्थानों से जुड़कर बेबाक़ पत्रकारिता के धर्म को निभा रहे हैं, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उन सभी पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने के क्रम में बढ़ रहा है चाहे वो प्रिंट के पत्रकार हो इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार हो या फिर नये दौर के डिजिटल मीडिया के पत्रकार उन सभी पत्रकारों का स्वागत है जो समाज में सरोकार की पत्रकारिता के द्वारा समाजिक उत्थान और समरसता का भाव जगा दे उन सभी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में जोड़कर उन्हें सम्मान दिलाने का काम किया जायेगा। वही मण्डल अध्यक्ष एसपी मिश्रा ने भी संगठन में ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ छवि के संघर्षशील युवा पत्रकार के साथ ही तहसील और ब्लाकों के पत्रकारों को भी सम्मानित रूप से संगठन में जोड़ने के लिये नई टीम से अपेक्षा की है। मंडल उपाध्यक्ष कुँवर दिवाकर सिंह ने भी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में जल्द ही ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को जोड़ने के लिये खुद भी संकल्प लिया है। मण्डल महामंत्री अब्दुल कादिर मुन्ना ने बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मण्डल के चारो जिलों में विस्तार कर चुका है अनुभवों से लैश पत्रकार साथी इस एसोसिएशन का हिस्सा बन रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों व नव नियुक्त गोंडा जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा व महामंत्री विजय कुमार सोनी का संगठन में स्वागत किया।इस घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष संन्तोष शर्मा और महामंत्री विजय कुमार सोनी ने कहा की पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत रहेगें एवं संगठन में निष्ठापूर्वक कार्य कर जनपद में संगठन को और विस्तार करेंगे वहीं जनपद बलरामपुर अध्यक्ष व संयोजक को भी बहुत बधाई दी।
