ताखा में संघ ने उत्कृष्ट अध्यापकों को सम्मानित किया
ताखा में संघ ने उत्कृष्ट अध्यापकों को सम्मानित किया
ताखा । ब्लॉक संसाधन केंद्र मामन पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा गुरुवंदन एवं कर्तव्य बोध कार्यक्रम का आयोजन करके ब्लॉक इकाई का गठन किया गया साथ ही साथ उत्कृष्ट पांच अध्यापको को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु का स्थान सर्वोच्च है।
ब्लॉक ताखा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में अनिल दुबे देवेश त्रिवेदी दीप्ती कुमारी सुनील यादव विकास यादव शामिल रहे।
मौके पर 19 पैरामीटर पर काम करके सभी को संतृप्त करने के लिए कहा गया। साथ ही साथ ब्लॉक ताखा इकाई का अध्यक्ष गौरव कुमार को मनोनीति किया गया उन्होंने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर डायट प्राचार्य एस पी यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी भर्थना अवनीश कुमार व खण्ड शिक्षा अधिकारी ताखा उपेंद्र भारती आदि तमाम शिक्षक मौजूद रहे।