जिलाधिकारी ने कैली अस्पताल में पोर्टेबल एक्सरे मशीन का किया उद्घाटन - Sunshine samay सनशाइन समय

जिलाधिकारी ने कैली अस्पताल में पोर्टेबल एक्सरे मशीन का किया उद्घाटन

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज के चिकित्सा इकाई ओपेक कैली अस्पताल में सीएसआर के तहत एक पोर्टेबल एक्सरे मशीन का उद्घाटन किया। इसे आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि यहॉ पर पोर्टेबल एक्सरे मशीन की पहले से डिमाण्ड चली आ रही थी, जिससे इस मशीन के लग जाने से वहॉ भर्ती मरीजो को विशेष सुविधा प्राप्त होंगी। मशीन को बेड पर ले जा कर मरीज का एक्सरे किया जा सकेंगा।  इस अवसर पर प्रिन्सिपल डॉ0 मनोज कुमार, रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ0 राजेश पासवान तथा डॉ0 अनिल यादव एवं स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url