डीएम ने बस स्टेशन का किया आकस्मिक निरीक्षण,यात्री सेड बनाने तथा वाटर एटीएम लगवाने का प्रस्ताव देने का दिया निर्देश - Sunshine samay सनशाइन समय

डीएम ने बस स्टेशन का किया आकस्मिक निरीक्षण,यात्री सेड बनाने तथा वाटर एटीएम लगवाने का प्रस्ताव देने का दिया निर्देश

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने उ0प्र0 राज्य परिवहन निगम के बस्ती स्थित बस स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने यात्री सुविधाओं को बढाने के दृष्टिगत यात्री सेड बनाने तथा वाटर एटीएम लगवाने का प्रस्ताव देने के लिए सहायक प्रबन्धक आरपी सिंह को निर्देश दिया है। उन्होने पूर्व से निर्मित यात्री सेड का निरीक्षण किया तथा इसमें यात्रियों को बैठने के लिए बेंच लगाने का निर्देश दिया है। उन्होने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक प्रबन्धक आरपी सिंह ने बताया कि पुराना भवन डिमोलिस करने की कार्यवाही चल रही है। यात्रियों को पीने के लिए एक आरोवाटर मशीन की सुविधा उपलब्ध है, एक और आरो की आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी सुबेदार सिंह, बृजेश पाण्डेय, अभिनव श्रीवास्तव, सुशील गौड़, बृजेश यादव, वीरेन्द्र चौधरी उपस्थित रहें।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url