सांसद हरीश द्विवेदी ने नगरीय रोस्टर से आपूर्ति का दिया निर्देश
भानपुर में नगरीय विद्युत आपूर्ति के लिए अधीक्षण अभियंता से मिले भाजपा नेता नितेश शर्मा
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती। नवसृजित नगर पंचायत भानपुर की सीमा में आने वाले 27 गांवों में अभी तक नगरीय विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने सांसद हरीश द्विवेदी को अवगत कराया। सांसद ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को सभी गांवों में नगरीय आपूर्ति के लिए निर्देशित किया।
भाजपा नेता नितेश शर्मा ने बताया कि भानपुर क्षेत्र के कई गांव नगरीय क्षेत्र नगर पंचायत में सम्मिलित हो गए हैं। लेकिन अभी भी यहां पर पुराने ग्रामीण रोस्टर पर विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जिससे यहाँ के लोगों को नगरीय विद्युत का लाभ सुचारू रूप से नही मिल पा रहा है। कहा कि क्षेत्रवासियों के आग्रह पर सांसद हरीश द्विवेदी को उक्त समस्या से अवगत कराया। उन्होंने समस्या संज्ञान में लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत को पत्र लिखकर भानपुर नगर पंचायत से संबद्ध गांवों में नगरीय रोस्टर के अनुसार नियमित निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल चौधरी व भाजपा नेता नितेश शर्मा ने अधीक्षण अभियंता ई. आरबी कटियार को सांसद हरीश द्विवेदी का पत्र सौंप कर शीघ्रता से पहल करने का आग्रह किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अभिषेक पटेल, विपिन कुमार, प्रमोद प्रजापति, इंद्रभान मौजूद रहे।

