CHAKARNAGAR बाढ़ से घिरे एक दर्जन गांव, मुख्यालय से संपर्क टूटा - Sunshine samay सनशाइन समय

CHAKARNAGAR बाढ़ से घिरे एक दर्जन गांव, मुख्यालय से संपर्क टूटा

 गांवों के मार्गों में पानी भरने से मुख्यालय से संपर्क टूट गया।

रामकिशोर सिंह ब्यूरो चीफ सनशाइन समय इटावा 


चकरनगर : चंबल में आए भीषण बाढ़ के पानी से क्षेत्र के एक दर्जन गांव के लिक मार्गों में पानी भरने से मुख्यालय से संपर्क टूट गया। जिसके चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घरों में पानी भरने से कुछ ग्रामीण खाद्य सामग्री लेकर छतों पर चढ़े हुए हैं, तो कुछ ट्रैक्टरों में सामान भरकर दूसरे स्थान के लिए पलायन कर रहे हैं। पालीघार में ग्रामीणों को निकालने के लिए नौका मंगाने का आदेश दिया गया। नदियों में भारी उफान के चलते कुछ ही घंटों में और एक दर्जन गांव बाढ़ से गिर जाएंगे। चकरनगर की चंबल नदी में आए भीषण बाढ़ के पानी से बुधवार को क्षेत्र के गांव हरौली बहादुरपुर, नीमाढ़ाड़ा, धरमपुरा, भरेह, चकरपुरा, निवी, गढ़ाकास्दा, कांयछी, खिरीटी, ककरैया, रनिया, नदा, डिभौली व पालीघार के लिक मार्गों में पानी भरने से समूचे गांव के ग्रामीण घिरे हुए हैं। उपरोक्त गांव के कुछ घरों में पानी भरने से तथा कुछ घरों में पानी नजदीक आने से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। कुछ ग्रामीण खाद्य सामग्री लेकर अपनी छतों पर डेरा जमाए हुए हैं, तो कुछ ट्रैक्टरों से सामान लेकर दूसरे स्थानों के लिए पलायन कर रहे हैं। पालीघार में सुबह से ही लोग पानी में घिरे थे, जिनके लिए प्रशासन द्वारा नौका बुलाने का आदेश दिया गया है। बताते चलें कि रात्रि में नदियों में पानी और बढ़ता है, तो क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव कुछ घंटों बाद ही बाढ़ के पानी से घिर जाएंगे। यही नहीं ढकरा पुलिया पर मिट्टी लगातार बाढ़ के पानी में खिसक रही है। जिससे समूचे चंबल पार के लोगों का संपर्क चकरनगर मुख्यालय से टूट सकता है। चंबल नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से क्षेत्र के सैकड़ों गांव के ग्रामीणों की चिताएं बढ़ी हुई हैं। कुछ गांव के रास्तों में पानी भरने से संपर्क टूट गया है, लेकिन कहीं किसी को कोई परेशानी नहीं है। पालीघार में ग्रामीणों के लिए नाव लगाई गई है। गौहानी में पीएसी की टीम पहुंच गई है। कल से गांव-गांव डाक्टरों की टीम पहुंचाई जाएगी। चंबल खतरे के निशान से लगभग पांच मीटर ऊपर बह रही है। अभी लगातार पानी बढ़ रहा है। सभी स्थानों पर टीम लगाकर निगरानी कराई जा रही है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url