Chakarnagar news धूमधाम के साथ निकली कलश यात्रा
दैनिक सनशाइन समय संवाददाता अरविन्द सिंह राजावत
चकरनगर/इटावा। थाना क्षेत्र भरेह के अंतर्गत ग्राम पंचायत पथर्रा के मजरा नगलापुरा में श्री मद भागवत महापुरांण कथा का आयोजन प्रति वर्ष के भाँति इस बर्ष भी किया जा रहा है। जिसमें राजकुमार सिंह व नीलम देवी परिचित है। आपको बताते चलें नगला पुरा में प्रति वर्ष की भाती देवी प्रतिष्ठा तथा श्री मद् भागवत कथा का आयोजन दिनाक 15/10/2023/से 22/10/2023/तक होगा 24/10/2023/को विशाल भंडारा होगा। इस प्रोग्राम में पहले दिन गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई द्वतीय दिन पण्डित जी के श्री मुख से भक्ति ज्ञान वैराग की कथा सुनाई गई। इस कथा को सुनकर पंडाल में बैठे भक्त भक्तिमय हो गए। इस प्रोग्राम में समस्त क्षेत्रवासियों का बहुत बडा सहयोग है, जिसके लिए कमेटी के लोगों ने बहुत सराहना की। इस कथा की विशेष बात नव युवा जिस तरह बढचढ़ कर कार्य को तन-मन-धन का सहयोग कर रहे हैं वह बहुत सराहनीय है।
