यूपी में फिर होगी बारिश...40 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी Weather alert - Sunshine samay सनशाइन समय

यूपी में फिर होगी बारिश...40 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी Weather alert

मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अगले दो दिन धूप निकलने के आसार नहीं है।लखनऊ। यूपी में कड़ाके सर्दी पड़ रही है। सुबह और शाम को कोहरे से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। 
इसी कड़ी में मौसम विभाग ने रविवार को लखनऊ समेत प्रदेश के40 से अधिक जिलों में घना कोहरा के साथ शीतलहर की चेतावनी जारी दी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे कंडीशन कोलेकर रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों के लिए येलो और आरेंज अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक खराब मौसम की चेतावनी भी जारी की है। अमरोहा, बरेली, बिजनौर, मुरादाबादमुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुण और मेरठ में अत्यधिक घना कोहरा के साथ डी हवाएं परेशान करेंगी। मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अगले दो दिन धूप निकलने के आसार नहीं हैं। साथ ही करीब दस किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेंगी। राजधानी में दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं रात का तापमान 12 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। वहीं, मुजफ्फरनागर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url