8 जनवरी से 10 जनवरी तक उत्तर भारत में ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना है। North India Weather forecast
सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज़ किए हुए हैं। सम्पूर्ण इलाके पर कोल्ड डे से सीवियर (गंभीर) कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है । मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर साल 2024 की शुरुआत से ही कड़ाके की हाड़ कंपा देने वाली ठंड का शिकंजा कसा हुआ है। रात से ही वायुमंडल की उपरी सतह पर बादलों के रूप संघन कोहरा की सफेद चादर सम्पूर्ण इलाके को अपने आगोश में ले लेती है और दिन में भी इस कोहरे की स्थिति जस की तस बनीं रहतीं हैं पूरे दिन भी लगातार सुबह से शाम तक सूर्य देव के दर्शन दर्शन दुर्लभ बने हुए हैं जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन के तापमान लगातार एक हफ्ते से 9.0 डिग्री सेल्सियस से 15.0 डिग्री सेल्सियस के बीच बने हुए हैं जिसकी सम्पूर्ण राज्य में वजह से कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई हुई है। साथ ही साथ पूरे-पूरे दिन हिमालय की बर्फिली हवाएं चलने से ठंड अपने प्रचण्ड तेवरों से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पर अपने तीखे तेवरों से आगाज़ किए हुए हैं। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में रात्रि तापमान भी लगातार सिंगल डिजिट ( एकल संख्या) में बने हुए हैं जिसकी वजह से कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। रात्रि तापमान और दिन के तापमान में अधिक अंतर नहीं है हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों पर न्युनतम और अधिकतम तापमान एक जैसे बने हुए हैं। जिसकी वजह से आमजन को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है। राज्य में आने वाले दो दिनों तक कोहरा, कोल्ड डे, और शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके पर भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।इसके बाद इस गंभीर ठंड से कुछ के आसार बन रहे हैं क्योंकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 8 जनवरी को सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिलेगा। जिससे हरियाणा एनसीआर दिल्ली के सीमित हिस्सों में 8-10 जनवरी के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में और विशेषकर पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी/बारिश मावठ और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है । आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से 9.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान क्रमश 6.5 डिग्री सेल्सियस और डिग्री सेल्सियस और 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन के तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री से लेकर 8.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन के तापमान क्रमशः डिग्री सेल्सियस और 10.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जों सामान्य तापमान से डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।
डॉ चंद्र मोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल