सर्द रात्रि में गरीब जरूरतमंदों को ढूंढ़ कर उन्हें ओढ़ाया जा रहा है कंबल*
भगवान राम लला सरकार की प्रेरणा और अनुग्रह से हम लोग कर पा रहे हैं समाजसेवा - डी पी गुप्ता
सनशाइन समय संवाददाता
सुलतानपुर। भगवान राम लला सरकार की प्रेरणा और अनुग्रह से पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव, आईवीएफ, मानव अधिकार संरक्षण व भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट के दिशा-निर्देश पर समाजसेवी रामदीन अग्रहरि, रितेश प्रजापति, जैसराम आदि द्वारा कड़ाके की सर्द रात्रि में गरीब जरूरतमंद लोगों को ढूंढ़ ढूंढ़ कर कंबल ओढ़ाने का कार्य निरंतर जारी है। ये तीनों लोग रात्रि दस बजे के बाद मोटरसाइकिल पर कंबल लाद कर बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन आदि के आस पास वास्तविक जरूरतमंदों को खोजते हैं। जिसके पास गर्म कपड़े की कमी देखते हैं उसे तत्काल कंबल ओढ़ा देते हैं।
समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट के दिशा निर्देश पर चल रहे निरंतर कंबल वितरण कार्यक्रम में श्रीमती नीलिमा सेठ, श्रीमती नुपुराज वर्धन ,अश्विनी वर्मा, रवि सोनी, अजय कुमार गुप्ता, सरदार जसविंदर सिंह सन्नी, सुरेश सोनी, शिवमराज, अरविन्द चौरसिया, बब्बन वर्मा, डी डी निषाद एडवोकेट, राजन गुप्ता, राम पोपटानी, राजदेव यादव, शिवशंकर चौधरी, धीरज शर्मा, दिनेश चंद्रा, जगध्यान यादव, पवन कुमार, सुधाकर सिंह, अशोक वर्मा, शिव प्रकाश जायसवाल, विमलेश कुमार, विशाल अग्रहरि,डा पवन पांडेय, संतोष पाण्डेय, सुधाकर सिंह, गजानंद मोदनवाल, संगमलाल मोदनवाल, सारथी कसौधन,रामदीन अग्रहरि, जैसराम, धीरज शर्मा, रितेश प्रजापति आदि का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
