पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, पत्रकारों के काम को देख दिया गया सम्मान
ब्यूरो रिपोर्ट सनशाइन समय उन्नाव
उन्नाव। दादा मिया चौराहा स्थित मीडिया ऑफिस में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बरकत अली समाज सेवी और मोहम्मद शाहरूख पत्रकार की तरफ़ से पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे फील्ड पर काम कर रहे पत्रकारों को शाल पहना कर सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया। बता दे की सभी पत्रकारों को सम्मान देकर समाज सेवी बरकत अली ने बताया की आज हम पत्रकारों का सम्मान इस लिए कर रहे है की हम देख रहे है की उन्नाव में पत्रकार कितनी मेहनत कर रहें है। इनके काम को देख कर ही आज हम पत्रकारो को सम्मान दे रहे है। बरकत अली ने बताया की पत्रकार अपने काम को बहुत ही ईमानदारी से निभा रहे है। चाहे सर्दी हो चाहे गर्मी हो ये पत्रकार ही है जो हर मौसम हर समय कोई भी घटना हो कोई भी कार्यक्रम हो ये वहा पहुंच कर उस खबर को कवरेज कर हम लोगो तक पहुंचाते है। बताया की जब किसी फरियादी की कोई भी समस्या कोई अधिकारी के वहा नहीं सुनी जाती है तो वो फरियादी भी पत्रकार के पास पहुंच कर पत्रकारों से मदद ले कर अपनी बात को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाते है जिसके बाद उनकी समस्या का समाधान निकल पाता है। आज उन्ही पत्रकारों की मेहनत और लगन को देख कर ही इस पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मोहम्मद इमरान उर्फ मानू (पत्रकार), तनवीर खान (पत्रकार), राजन कश्यप (पत्रकार), मोहम्मद अब्बास (पत्रकार), मोहम्मद शाहरूख (पत्रकार), मोहम्मद कैफ (पत्रकार), मो० जावेद (पत्रकार), नवनीत कश्यप, धीरेंद्र कुमार कश्यप, आकाश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
